फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सॉफ्टवेयर गड़बड़ी से प्री यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता बाधित, कार्यक्रम को चंपत राय ने किया संबोधित

29वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता तकनीकी खामियों के चलते अव्यवस्था का शिकार हो गई। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे होना था, लेकिन एंड्रॉयड टैब आधारित सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण दोपहर ढाई बजे तक शूटिंग शुरू नहीं हो सकी। इससे प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों में भारी नाराजगी देखी गई। खिलाड़ियों का कहना है कि कई घंटों से केवल आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। मुरादाबाद से आए खिलाड़ी अंश त्यागी व लखनऊ के पुष्पेंद्र ने बताया कि सुबह से समय पर पहुंचने के बावजूद आयोजन शुरू नहीं हुआ, जिससे अब वापस लौटने की स्थिति बन रही है। देरी से परेशान होकर कई खिलाड़ी प्रतियोगिता स्थल से लौट भी गए। आयोजकों की ओर से लगातार सॉफ्टवेयर में खराबी की बात कही जा रही है, जिससे खिलाड़ियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। वहीं दोपहर लगभग 3 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि शूटिंग यानी लक्ष्य साधना आए हुए खिलाड़ियों से कहना चाहता हूं कि लक्ष्य साधना हमारे जीवन की भी लक्ष्य साधना बन जाए। हम अपने जीवन का भी लक्ष्य तय करें। अपने जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि मैं आज अनुभव करता हूं कि मैं जो सोचता था वह मैं कर रहा हूं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें