फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीएम योगी ने सरयू के तट पर किया पौधरोपण, सिटी फॉरेस्ट और किष्किंधा वन की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्राकृतिक आपदा का सामना पूरी दुनिया को करना पड़ रहा है। अमेरिका जैसे देश भी इससे सुरक्षित नहीं है। यह अनियोजित विकास का परिणाम है। ऐसे में हमें विकास के साथ पर्यावरण की रक्षा करनी ही होगी। सीएम योगी बुधवार को सरयू किनारे रामपुर हलवारा में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण महा अभियान के तहत सिटी फॉरेस्ट और किष्किंधा वन की सौगात देने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण की रक्षा करने के लिए कई तरह की तकनीक विकसित हो चुकी है। इससे पर्यावरण की रक्षा करते हुए विकास भी सुनिश्चित किया जा सकता है। इन दोनों में संतुलन बनाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले आठ वर्ष में उत्तर प्रदेश में 204 करोड़ पौधे रोपित किए गए। इनमें से 75 फीसदी से ज्यादा पेड़ जीवित हैं । पांच लाख एकड़ क्षेत्र में प्रदेश में वन क्षेत्र बढ़ा है। अब हम हीट वेव से ग्रीन वेव की ओर बढ़ रहे हैं। इससे पहले सीएम योगी ने त्रिवेणी वाटिका में नीम, पीपल और बरगद के पौधे रोपित किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें