फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रुदौली में शान से लहराया तिरंगा, विधायक ने निकाली यात्रा, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

अयोध्या के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को नगर पंचायत मां कामाख्या धाम, मवई चौराहा और शुजागंज मंडल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ विधायक रामचंद्र यादव ने किया। तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। सबसे पहले नगर पंचायत मां कामाख्या धाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला, मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी, यात्रा संयोजक अजीत प्रताप सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। इसके बाद विधायक रामचंद्र यादव ने मवई चौराहा से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। इसमें मंडल अध्यक्ष, रानीमऊ के ग्राम प्रधान सुनील मिश्रा, तेज तिवारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यात्रा में युवाओं और स्थानीय लोगों की भी भागीदारी रही। मवई मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा के साथ कलश वंदन यात्रा की भी तैयारियां की गई थीं। कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ सुबह 10 बजे मवई के जैनाबाद से किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के शामिल होने से क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल नजर आया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत भी किया गया। आयोजकों ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें