राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह के लिए सजी अयोध्या रात में सतरंगी सजावट से दमक रही है। राम मंदिर के प्रवेश द्वारों को फूलों से सजाया जा रहा है। समूचे अयोध्या धाम में लाइटिंग की गई है। उदया चौराहे के प्रवेश द्वार से ही भव्यता देखते बन रही है। धर्मपथ से लता मंगेशकर चौक होते हुए रामपथ पर जगह-जगह साज सज्जा की गई है। देश दुनिया से रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु रामनगरी की भव्यता को देख अभिभूत हैं।