फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रास्ते को लेकर विवाद, पूर्व प्रधान ने साथियों के साथ विपक्षियों को पीट पीटकर किया लहूलुहान

इनायतनगर थानाक्षेत्र के उछाहपाली पाली पूरे रघुनंदन गांव में रास्ते के विबाद ने बुधवार को खूनी संघर्ष में बदल गया।अपरान्ह करीब चार बजे उसी रास्ते से जा रहे एक पक्ष के चार लोगों को पूर्व प्रधान व उनके साथियों ने पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया,पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया,जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति नाजुक देख घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उछाहपाली पाली पूरे रघुनंदन गांव में में मुख्य मार्ग से बाल कृष्ण तिवारी के घर तक पहले से लगे खड़ंजा मार्गपर प्रधान द्वारा मनरेगा योजना से इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जा रहा था। आरोप है कि पूर्व प्रधान जय नरायन उर्फ काला तिवारी ने निर्माण कार्य रोकवा दिया जिसके संबंध में विनोद ने सम्पूर्ण समाधान दिवस व थाना समाधान दिवस में कई बार शिकायत भी की थी।इस रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान ने अपने साथियों बब्लू उपाध्याय, कुलदीप, अंकित व शिवकुमार के साथ उसी रास्ते से घर जा रहे राम कृपाल, सुरेन्द्रनाथ,विनोद व प्रिंस पर लाठी डंडा, लोहे की रॉड, से हमला कर लहुलुहान कर दिया।आरोप है कि विपक्षियों ने तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी।चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया,जहां मौजूद डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के पश्चात स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें