अयोध्या। रानोपाली रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान टेंपो ड्राइवर की बड़ी लापरवाही सामने आई। टेंपो ड्राइवर की ओर से रेलवे क्रॉसिंग बंद होते ही क्रॉस करने की कोशिश की गई। टेंपो क्रॉसिंग के एक बैरियर को क्रॉस कर गया। इस बीच दूसरा बैरियर बंद हो गया। बंद हुए बैरियर से टेंपो टकरा गया। इसके चलते क्रॉसिंग का एक बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया। टेंपो स्कूली बच्चों से भरा था। बच्चे बाल बाल बच गए। मौके पर पहुंची जीआरपी ने टेंपो ड्राइवर को कस्टडी में ले लिया है।