फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रामायण वैक्स म्यूजियम और जोनल कार्यालय का 19 जून को लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जून को अयोध्या पहुंचकर रामायण वैक्स म्यूजियम और नगर निगम के नए जोनल कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रामायण वैक्स म्यूजियम अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनेगा। म्यूजियम में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, ऋषि वशिष्ठ, रावण, मेघनाद और जटायु सहित रामायण के 25 से अधिक प्रमुख पात्रों की मोम प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। लोकार्पण के बाद इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री वैक्स म्यूजियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह महोबरा बाजार स्थित 10.19 करोड़ रुपये की लागत से बने नगर निगम के जोनल कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यालय के शुरू होने से अयोध्या धाम क्षेत्र के नागरिकों को नगर निगम की विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। मुख्यमंत्री के दौरे के बीच राम मंदिर दान पेटिका से जुड़े मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम से भी वार्ता कर सकते हैं ऐसी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें