फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रामनगरी में करीब 111 ईदगाहों और 211 मस्जिदों में बकरीद की अदा की गई नमाज

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 28 May 2026 09:40 AM IST

ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। लाखों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने सिविल लाइन ईदगाह समेत जिले की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। अयोध्या में बकरीद की नमाज सुबह 6 बजकर 15 मिनट से शुरू हुई। सिविल लाइन ईदगाह पर बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे और सुबह लगभग 8:30बजे अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। रामनगरी में करीब 111 ईदगाहों और 211 मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद कुर्बानी की प्रक्रिया शुरू हुई। ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली। कई जगहों पर लोग सड़कों पर भी नमाज पढ़ते नजर आए। बकरीद को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई। बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती रही ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें