रामनगरी में रविवार सुबह बारिश के बाद शाम करीब चार बजे एक बार फिर मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश के चलते सड़कों पर राहगीर भीगने से बचते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना होते नजर आए। इस दौरान कई वाहन चालक रेनकोट पहनकर बारिश के बीच सफर करते दिखाई दिए। बारिश के कारण कुछ देर के लिए सड़कों पर आवागमन भी प्रभावित रहा। वहीं, मौसम बदलने और बारिश होने से उमस भरी गर्मी से परेशान स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली।