फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रामजन्मभूमि की 3.5 किमी लंबी अत्याधुनिक दीवार का निर्माण शुरू, अब विशेष सुरक्षा घेरे में होंगे रामलला

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के परकोटे में विराजमान प्रथम पूज्य श्रीगणेश भगवान का बुधवार को गणेश चतुर्थी पर विधिवत पूजन किया गया। इसके साथ ही रामजन्मभूमि की 3.5 किलोमीटर घेराव वाली अत्याधुनिक दीवार के निर्माण का भी उत्तरी द्वार पर भूमि पूजन के साथ श्रीगणेश हुआ। अब रामलला का सुरक्षा घेरा और सख्त व सघन हो जाएगा। रामजन्मभूमि में नवनिर्मित श्रीगणेश मंदिर में यह पहला चतुर्थी पूजन था। आज की पावन तिथि पर ही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा दीवार के निर्माण का शुभारंभ भी पूजन अनुष्ठान के साथ हुआ। इसके निर्माण की जिम्मेदारी भारत सरकार की संस्था इंजीनियर इंडिया लिमिटेड को सौंपी गई है। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट और निर्माण से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों के पदाधिकारी, अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें