फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राम मंदिर दान राशि में गबन मामले की हो न्यायिक जांच: महंत बालयोगी रामदास

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 18 Jun 2026 02:18 PM IST

राम मंदिर की दान राशि में गबन के मामले में एक नई मांग उठी है। सरयू तट स्थित करतलिया आश्रम के महंत बाल योगी रामदास ने कहा है कि राम भक्तों के पैसे की जिसने लूट की है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस पूरे मामले से संतों में रोष है। इस ट्रस्ट को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए। न्यायालय के माध्यम से जांच कराई जाए। राम मंदिर ट्रस्ट के पास करोड़ों रुपया है उसे धर्म के कार्यों मे लगाया जाना चाहिए। राम मंदिर परिसर में अस्पताल, भोजनालय और विश्रामालय का निर्माण कराया जाना चाहिए। इससे श्रद्धालुओं में राम मंदिर ट्रस्ट के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें