फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राम मंदिर दान चोरी पर बोले भूपेंद्र सिंह चौधरी, कहा- सनातन को बदनाम करने की साजिश

Akash Dwivedi Updated Fri, 10 Jul 2026 05:10 PM IST

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर में दान चोरी के मामले पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह घटना दुखद है, लेकिन कुछ लोग इसे सनातन परंपरा और देश की सांस्कृतिक विरासत को बदनाम करने का माध्यम बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यही लोग पहले भगवान श्रीराम के अस्तित्व को स्वीकार नहीं करते थे और अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बने भव्य राम मंदिर से उन्हें पीड़ा है। मंत्री ने कहा कि विपक्ष मठ-मंदिरों के प्रति लोगों में अविश्वास पैदा करना चाहता है, जबकि बाबरी मस्जिद के चंदे और मदरसों की फंडिंग पर सवाल नहीं उठाता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी का गठन किया है। प्रारंभिक जांच में जिन लोगों के नाम सामने आए, उन्हें गिरफ्तार किया गया है। अनिल मिश्रा पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच के दायरे में आने वाले हर व्यक्ति पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें