राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में अधिवक्ता की ओर से दी गई तहरीर पर एफआईआर दर्ज होने के बाद अधिवक्ताओं ने एक सभागार में बैठक की। बैठक में प्रकरण की कानूनी स्थिति, जांच की दिशा और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। अधिवक्ताओं ने मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कहा कि कानून के अनुसार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बैठक में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे।