फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में धरना, रिहाई के बाद समाप्त

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की उड़ीसा में गिरफ्तारी के विरोध में अयोध्या सहित प्रदेश के कई थानों पर धरना दिया गया। अयोध्या कोतवाली के दर्शन नगर चौकी परिसर में राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। बताया गया कि उड़ीसा में किसान यात्रा के दौरान टिकैत समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, जिसके विरोध में किसानों ने धरना शुरू किया। देर रात टिकैत की रिहाई के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया। घनश्याम वर्मा ने चेतावनी दी कि किसानों के साथ अन्याय हुआ तो देशव्यापी आंदोलन होगा। पटरंगा व मवई थानों पर भी धरना दिया गया। प्रदर्शन में श्रीराम वर्मा, राम गणेश मौर्य, सुमन पांडे सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें