फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राज्यपाल ने अयोध्या में 8.288 करोड़ की लागत से बनने वाले 70 आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों का किया शिलान्यास

प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या धाम के 15 वार्डों में 8.288 करोड रुपये की लागत से बनने वाले 70 नए आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों का शिलान्यास किया। इस दौरान आयोजित प्रदेश के दूसरे सीएसआर कॉन्क्लेव में राज्यपाल की मौजूदगी में 18 कंपनियों से चार करोड रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। भारी बारिश के बीच राज्यपाल सोमवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय पहुंची। विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित सीएसआर कॉन्क्लेव में उन्होंने नए आंगनबाड़ी केंद्रों की सौगात सौंपी। अयोध्या में पहली बार शहरी क्षेत्र में भी आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों का निर्माण होगा। इस दौरान इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन, फिलिप्स इंडिया, पॉवर ग्रिड और कोलगेट जैसी कंपनियों से एमओयू किए गए। इनके माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर बदलेगी। इसके अलावा अन्य विकास कार्य भी होंगे। इस दौरान आयोजित समारोह में राज्यपाल ने कहा कि भूकंप और सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के अध्ययन के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में लैब की स्थापना की जाएगी। इसके लिए भारत सरकार ने पहल की है और फंड उपलब्ध कराया है। इन लैब के माध्यम से युवाओं को प्राकृतिक आपदाओं को रोकने की दिशा में शोध करने का मौका मिलेगा। इसी तरह की एक लैब अयोध्या में भी स्थापित की जाएगी। समारोह में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान, कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव सुधीर एम बोबडे, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह समेत विभिन्न कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें