अयोध्या के विद्याकुंड स्थित परमहंस डिग्री कॉलेज में गुरुवार को आयोजित रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। रोजगार मेले में करीब 4 हजार रिक्त पदों के लिए 2 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग, सुरक्षा और सेवा क्षेत्र से जुड़ी कई कंपनियों ने मेले में भाग लेकर युवाओं से आवेदन प्राप्त किए।