फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पेन-कंघी पर पाबंदी, गर्भगृह तक मोबाइल ले जा रहे पुजारी, उठ रहे सवाल

राम मंदिर में भक्तों के लिए तो पेन-कंघी तक ले जाने पर पाबंदी है, वहीं मंदिर से जुड़े कुछ पुजारियों के मोबाइल फोन तक मंदिर के भीतर पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं, गर्भगृह से लेकर मंदिर परिसर तक की रील पुजारियों के अकाउंट से सोशल मीडिया पर अपलोड हो रही है। इस घटनाक्रम ने मंदिर के निगरानी नियमों पर चिंताएं बढ़ा दी हैं। राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था कई स्तरों की जांच और निगरानी पर आधारित है। श्रद्धालुओं को प्रवेश से पहले कड़ी जांच से गुजरना पड़ता है और कई सामान्य वस्तुएं भी भीतर ले जाने की अनुमति नहीं है। वहीं, मंदिर ट्रस्ट की अधिकृत मीडिया व्यवस्था अलग से है, जिसके माध्यम से मंदिर की गतिविधियों से जुड़े फोटो और वीडियो उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को परिसर के भीतर की वीडियो, फोटो आदि बनाने पर रोक है। जगह-जगह इसे लेकर सख्त सूचना भी चस्पा है। इसके बावजूद मंदिर से जुड़े कई पुजारी इससे बेखौफ हैं। उनके मोबाइल फोन ही अंदर नहीं जा रहे हैं, बल्कि गर्भगृह से लेकर परिसर के अलग-अलग स्थानों से वह रील बनाकर फॉलोअर बढ़ा रहे हैं। । इससे मंदिर के संवेदनशील हिस्सों में रिकॉर्डिंग की अनुमति और निगरानी के प्रोटोकॉल पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से सक्रिय हैं कई खाते प्राण प्रतिष्ठा के समय से ही मंदिर से जुड़े कुछ पुराने और नए पुजारी अपने निजी सोशल मीडिया खातों पर सक्रिय हैं। इनकी पड़ताल में मंदिर परिसर के भीतर और गर्भगृह से जुड़े कई वीडियो और रील सामने आती हैं। कुछ पुजारी नियमित रूप से वीडियो बनाकर अपलोड कर रहे हैं। इनके सोशल मीडिया पेजों पर फॉलोअर की संख्या भी काफी अधिक है और लगातार बढ़ती दिखाई देती है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि मंदिर में निजी रिकॉर्डिंग पर रोक है तो लंबे समय से ऐसे वीडियो सोशल मीडिया तक कैसे पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें