फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: निषाद पार्टी के भाजपा से गठबंधन पर सामने आया संजय निषाद का बड़बोलापन

ishwar ashish Updated Mon, 05 Jan 2026 04:54 PM IST

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद सोमवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में भाजपा के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन को लेकर उनका बड़बोलापन सामने आया। संजय निषाद ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि भाजपा के साथ हैं और भाजपा भी सौभाग्यशाली है कि निषाद पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि हम नाव वाले हैं, चुनाव बाद में आते हैं, लेकिन जिसने नाव में बैठकर धोखा दिया, उसे जनता ने पहचान लिया है। अब नाव में भाजपा बैठी है और जब से भाजपा के साथ आए हैं, तब से हम भी सौभाग्यशाली हैं और भाजपा भी।राम मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा की कई बार सरकार बनी, लेकिन राम मंदिर तब बना जब भगवान राम के बाल सखा निषाद राज की पार्टी भाजपा के साथ आई। उन्होंने कहा कि अयोध्या का सौभाग्य पूरी दुनिया जानती है, यह त्रेता युग की पावन धरती है, जहां भगवान राम ने निषाद राज से गले मिलकर मर्यादा और प्रेम का संदेश दिया था, तभी रामराज्य आया था और सुख का राज स्थापित हुआ था। निषाद ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसी सुख और समृद्धि के राज को धीरे-धीरे दोबारा ला रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक बार धोखे से अयोध्या जीत ली गई थी, लेकिन अब वैसी गलती दोबारा नहीं होने वाली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें