अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र के जैनाबाद में संत रविदास की कलश वंदन यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा की शुरुआत मियांपुरवा से जैनाबाद, मखदूमपुर ,दुल्लापुर से होते अमीरपुर में कलश यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हाथों में कलश लेकर महिलाएं और श्रद्धालु यात्रा में चल रहे थे। रास्ते भर संत रविदास के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश वंदन यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। यात्रा के पहुंचने पर जगह-जगह ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की। यात्रा को लेकर क्षेत्र में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव भी कलश वंदन यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ यात्रा में सहभागिता की और संत रविदास के आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। विधायक के शामिल होने से यात्रा में मौजूद लोगों का उत्साह और बढ़ गया। यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन चौरसिया, ग्राम प्रधान सुनील मिश्रा समेत क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी स्थानीय स्तर पर इंतजाम किए गए थे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया। संत रविदास के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच यात्रा आगे बढ़ती रही। मार्ग में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। आयोजन को लेकर क्षेत्र में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा।