फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मंत्री धर्मपाल बोले- खेती के साथ पशुपालन से संभव होगा किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह सोमवार को अयोध्या पहुंचे और सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता है कि निराश्रित गोवंश सड़कों पर इधर-उधर न भटकें और किसानों के खेतों में नुकसान न पहुंचाएं। इसके लिए सभी निराश्रित गोवंशों को गोशालाओं में रखने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करना है और यह खेती के साथ पशुपालन से भी संभव है। उन्होंने बताया कि एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी में पशुपालन विभाग की अहम भूमिका है। किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार योजनाएं चला रही है, जिनके तहत पशुपालन करने वाले किसान को एक गाय पर 40 हजार और दो गायों पर 80 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है। विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री की नीतियों पर सवाल उठाने के संबंध में धर्मपाल ने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। विपक्ष केवल कपोल कल्पित बातें करता है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का गौरव बढ़ाया है। भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले समय में अमेरिका तक भारत के आगे झुकने को विवश होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें