अयोध्या जिले में शिक्षामित्रों के लिए मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 60 शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का चेक वितरित किया गया। सरकार ने मानदेय को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये किए जाने के फैसले के बाद यह पहला वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीएसए लालचंद ने शिक्षामित्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर शिक्षामित्रों में उत्साह देखने को मिला। जिले में कुल 1714 शिक्षामित्र कार्यरत हैं।