फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मनमाने तरीके से अपनी बात मनवाने के लिए अयोध्या में डीएम दफ्तर के पास मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया फरियादी

मनमाने तरीके से अपनी बात मनवाने के लिए कचहरी में जिलाधिकारी कार्यालय के पास मोबाइल टॉवर पर एक फरियादी एसडीएम सोहावल पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए चढ़ गया। सुबह नौ बजे ही कलेक्ट्रेट परिसर में टॉवर पर चढ़े फरियादी को लेकर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी युवक को मनाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन रौनाही थाना क्षेत्र के बरई कला गांव निवासी चंद्रशेखर यादव जमीन विवाद को लेकर एसडीएम अभिषेक सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा है। एसडीएम सोहावल अभिषेक सिंह ने बताया कि यह व्यक्ति पहले भी प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए इस तरीके का काम कर चुका है। इसका जमीन का विवाद चल रहा है। इसमें मौके पर कई बार अधिकारी जाकर निस्तारण का प्रयास किए हैं। फिर भी यह अलग तरीके से विवाद करते रहते हैं। इनको समझाया गया था। मौके पर अधिकारियों को भेजा भी गया था। चकरोड पर आरोपी चंद्रशेखर यादव कब्जा कर रहे थे, जिसे हटाया गया था। टॉवर पर चढ़े चंद्रशेखर यादव को उतारने के लिए आधिकारी प्रयास कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह 9:05 बजे सूचना मिली कि कलेक्ट्रेट परिसर में लगे मोबाइल टॉवर पर एक व्यक्ति चढ़ा है। इस टॉवर की ऊंचाई लगभग 70 से 80 फिट है। टॉवर पर चढ़े व्यक्ति की कुछ मांग है, जिसको लेकर वह वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुला रहे हैं। हम लोग टॉवर पर चढ़े हुए व्यक्ति की काउंसलिंग कर रहे हैं ताकि वह नीचे आ जाए। हमने बचाव के संसाधन मंगा लिए हैं। टॉवर के नीचे रेस्क्यू नेट लगा दिया गया है, जिससे कि कोई अप्रिय घटना हो तो उसको सुरक्षित बचाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें