हनुमानगढी के पुजारी राजू दास ने बृहस्पतिवार को मालेगांव हमले में साध्वी प्रज्ञा और सात आरोपियों को कोर्ट किए ओर से बरी किए जाने के बाद हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमंतलला को भोग लगा हुआ लड्डू भक्तों को बांटा और जश्न मनाया। राजू दास ने सवाल उठाते हुए कहा कि मालेगांव धमाके में मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा और उनके साथ अन्य आरोपियों को आज कोर्ट ने बरी कर दिया है। क्या कांग्रेस और सोनिया गांधी उनसे माफी मांगेगी। कांग्रेस के नेता लगातार सनातन पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। क्या वह सनातन धर्म के मानने वालों से क्षमा मांगेंगे। राजू दास ने कहा कि मालेगांव हमले में सात लोगों को आरोपी बनाया गया था। भगवा को आतंकवाद कहते हुए 100 करोड़ हिंदुओं पर भगवा आतंकवाद को मढ़ा गया था। आज कोर्ट ने निर्णय दिया है। सभी आरोप खारिज हो गए हैं।