समाजवादी पार्टी 26 मई को जिला मुख्यालय पर महंगाई, किसानों की जमीन अधिग्रहण और पेड़ों की कटाई समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा सांसद अवधेश प्रसाद करेंगे। सपा ने आरोप लगाया है कि अयोध्या में बिना मुआवजा दिए लोगों के घर उजाड़े जा रहे हैं तथा 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के लिए किसानों की जमीन जबरन अधिग्रहित की जा रही है। पार्टी ने बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई को भी गंभीर मुद्दा बताया है। इस दौरान अवधेश प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोना न खरीदने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने स्वर्णकार समाज को कानून बनाकर व्यवस्था देने का आश्वासन दिया है। वहीं सपा सांसद राजकुमार भाटी की ब्राह्मणों पर टिप्पणी के सवाल पर उन्होंने कहा कि “ब्राह्मण देवतुल्य हैं” और अखिलेश यादव सभी समाज व वर्गों का सम्मान करते हैं।