दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज की पुरानी ओपीडी बिल्डिंग के सामने से दिनदहाड़े डॉक्टर की बाइक चोरी का मामला सामने आया है। 28 मार्च को सुबह करीब 11:30 बजे डॉक्टर जयदीप पटेल ऑर्थो सर्जन की खड़ी की गई मोटर साइकिल दोपहर लगभग 12:30 बजे गायब हो गई। हैरानी की बात यह है कि मौके पर पुलिसकर्मी तैनात होने के बावजूद घटना हो गई। वाहन मालिक डॉ. जयदीप पटेल ने कोतवाली अयोध्या में शिकायत दर्ज कराई है। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, लेकिन दो दिन बाद भी पुलिस चोर तक नहीं पहुंच सकी है।