फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: खपरैला-रामपुर भगन मार्ग पर जलभराव और गड्ढों से आवागमन ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विकासखंड की ग्राम पंचायत कनकपुर झगरौली में खपरैला बाजार से रामपुर भगन को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बदहाल होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और जलभराव होने से बारिश के बाद मार्ग की स्थिति और खराब हो गई है। कीचड़ और पानी भरने से करीब एक दर्जन गांवों के लोगों का स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को सड़क पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और विभाग व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि सांसद और विधायक से कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। सूचना पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद ने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता और अभियंता से फोन पर बात की। विभाग ने तीन दिन में सड़क की मरम्मत और जलभराव दूर कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान सुरेश कुमार, दीपू कोरी, राजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि तय समय में काम नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें