फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किसानों की समस्याओं के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। यह प्रदर्शन प्रदेश में किसानों को यूरिया, खाद, सिंचाई के लिए बिजली व पानी की भीषण कमी और खाद की कालाबाजारी के विरोध में रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की बदहाली को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि आज प्रदेश का अन्नदाता किसान खुद को पूरी तरह से ठगा हुआ महसूस कर रहा है। भाजपा सरकार ने मुफ्त बिजली और किसानों की आय दोगुनी करने का जो वादा किया गया था, वह पूरी तरह खोखला साबित हुआ है। कांग्रेस किसानों की इस लड़ाई में पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें