फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कुर्क होंगी आरोपियों की अवैध संपत्तियां, निर्णायक मोड़ पर पहुंची जांच

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी और उनके परिजनों के नाम मिली संपत्तियों की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंच रही है। इन संपत्तियों की खरीद यदि चोरी के पैसों से होने की पुष्टि होती है तो पुलिस न्यायालय की अनुमति लेकर उन्हें जब्त कराने की कार्रवाई कर सकती है। राम मंदिर की दान पेटिकाओं से चोरी के आरोपियों ने अनियमितता करके संपत्तियां भी बनाई हैं। पूर्व में आरोपियों के पास से तीन कार, एक बाइक, जेवर के अलावा बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हो चुकी है। अब पुलिस आरोपियों के अलावा उनसे जुड़े लोगों के नाम खरीदी गई संपत्तियों की पड़ताल कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अनुकल्प मिश्रा के कौशलपुरी में खरीदे गए एक मकान को विवेचना में शामिल किया गया है। इसी तरह लवकुश मिश्रा की पत्नी के नाम सहादतगंज क्षेत्र में खरीदे गए प्लॉट और उस पर कराए जा रहे निर्माण की भी जांच हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें