फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: केजरीवाल के अयोध्या दौरे का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Akash Dwivedi Updated Wed, 24 Jun 2026 04:18 PM IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 26 जून को प्रस्तावित अयोध्या दौरे का विरोध शुरू हो गया है। पांडा पुरोहित समाज और सनातन रक्षक संघ सहित कई संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन क्षेत्राधिकारी अयोध्या को सौंपकर दौरे पर आपत्ति जताई है। विरोध करने वाले संगठनों का आरोप है कि आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं ने अतीत में भगवान राम व राम मंदिर को लेकर विवादित टिप्पणियां की थीं। उनका कहना है कि केजरीवाल का अयोध्या दौरा धार्मिक नहीं, बल्कि राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है। पांडा पुरोहित समाज के अध्यक्ष राजेश महाराज ने कहा कि अयोध्या सनातन आस्था का केंद्र है और यहां राजनीति से प्रेरित गतिविधियों से बचना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें