फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कचहरी में कटघरे से कैदी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

कचहरी परिसर से बृहस्पतिवार को चोरी के मामले में निरुद्ध कैदी दीपक कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। दीपक कुमार अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर क्षेत्र का रहने वाला है और जिला कारागार में बंद था। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेशी के लिए कचहरी लाया गया था। कोर्ट में पेश किए जाने से पहले ही वह लॉकअप से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम फरार कैदी की तलाश में जुटी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी दो कैदी जिला कारागार से फरार हो चुके हैं, जो अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें