फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं पर लटके ताले, अफसर और कर्मियों ने किया प्रदर्शन

पांच दिवसीय साप्ताहिक कार्य दिवस लागू करने की मांग के समर्थन में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल की। इस दौरान बैंकों की शाखाओं पर ताले लटके रहे। बैंकिंग उद्योग के नौ संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने यूनाइटेड फोरम के बैनर तले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सिविल लाइंस शाखा के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान सभा का भी आयोजन किया गया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि पिछले आठ वर्षों से पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली की मांग की जा रही है। भारत सरकार की ओर से अभी तक इस पर निर्णय न लेने के कारण हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ा। प्रदर्शन और सभा में बड़ी संख्या में बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें