बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्या के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति के नेतृत्व में शहर के गांधी पार्क के सामने बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार हो रहा है लेकिन केंद्र सरकार चुप बैठी है। अब सरकार को कोई न कोई कदम उठाना चाहिए या तो सरकार बांग्लादेश की जो मदद कर रही है वो मदद बंद करे, साथ ही जो भी सामान या बिजली निर्यात हो रही है उसको बंद करना चाहिए।