फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाईवे पर डंपर पलटा, चालक घायल, बड़ा हादसा टला

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 15 Mar 2026 06:39 PM IST

हाईवे पर रविवार को टायर फटने से एक डंपर पलट गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। हादसा राजाराम पैलेस के सामने हुआ, जब डंपर कोयला जलाने के लिए मैल लेकर बभनान भट्टे की ओर जा रहा था। अचानक पीछे का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में डंपर चालक प्रवेश यादव (40) निवासी रामबक्स का पुरवा को हल्की चोट आई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सर्विस लेन से वाहनों का आवागमन शुरू कराया, जिससे जाम की स्थिति नहीं बनने दी गई। मौके पर रायगंज चौकी प्रभारी, चीता पुलिस व डायल 112 की टीम भी पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और चालक बाल-बाल बच गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें