फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों की चिंता बढ़ी, किचन का बजट बिगड़ा

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों की चिंता बढ़ी। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में ₹60 की बढ़ोतरी की गई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ₹115 की वृद्धि हुई है। गैस की कीमत बढ़ने से आम लोगों के किचन का बजट बिगड़ गया है।गैस एजेंसी पर पहुंचे पुरुष और महिला ग्राहकों ने सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताई। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले से महंगाई से परेशान गरीबों पर और बोझ डाला जा रहा है। कई लोगों ने कहा कि रसोई चलाना अब और मुश्किल हो जाएगा। गैस एजेंसी पर सर्वर डाउन होने से गैस बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। बुकिंग न होने के कारण कई ग्राहकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। महंगाई और तकनीकी समस्या के कारण आम उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें