फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गैस आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल, होम डिलीवरी प्रभावित होने से उपभोक्ता परेशान

अयोध्या जिले के तारुन क्षेत्र में रसोई गैस आपूर्ति व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ रही है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को भोर में 4 बजे से ही गैस एजेंसी पर लाइन लगानी पड़ रही है। स्थानीय उपभोक्ता जैनेंद्र वर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी प्रभावित है। मजबूरी में उन्हें एजेंसी पहुंचकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है। अन्य उपभोक्ताओं ने भी बताया कि गैस बुकिंग कराने के बावजूद समय से डिलीवरी नहीं मिल रही है और कई बार एक सप्ताह से अधिक इंतजार करना पड़ रहा है। एजेंसी परिसर में प्रतिदिन भारी भीड़ जुट रही है, जिससे लंबी कतारें लग रही हैं और लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि होम डिलीवरी शुल्क लेने के बावजूद समय पर सेवा नहीं दी जा रही है। साथ ही गैस उपलब्धता और वितरण प्रक्रिया को लेकर भी असंतोष बढ़ता जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को लेकर उपभोक्ताओं ने जिला पूर्ति विभाग से शिकायत भी की है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि उपभोक्ताओं से लगातार अपील की जा रही है कि वे एजेंसी पर न जाएं। सभी को नियमानुसार होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें