फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गो सेवा आयोग के अध्यक्ष बोले, अयोध्या में हर किसान के पास होगी गाय, पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से की जाएगी खेती

प्रदेश सरकार की एक नई पहल ने किसानों और श्रद्धालुओं दोनों को नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि रामनगरी को ऐसा जिला बनाया जाए, जहां हर किसान के पास गाय हो और खेती पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से की जाए। इसी उद्देश्य से गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्त के साथ उपाध्यक्ष और सदस्य अयोध्या पहुंचे। जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में आयोग अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्त ने कहा कि अब अयोध्या आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को केमिकल फ्री भोजन मिलेगा। यहां की खेती गोमूत्र और गोबर आधारित प्राकृतिक पद्धति से होगी। मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि रामनगरी का हर किसान गाय पाले, गोमूत्र का संग्रह करे और गोबर से खाद व ऊर्जा का संयंत्र बनाए। उन्होंने बताया कि खेती से मिलने वाले अन्न और सब्जियों की शुद्धता की जांच के लिए नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में 26 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक लैब स्थापित की जा रही है। इस लैब में फसलों और सब्जियों की टेस्टिंग होगी और फिर अयोध्या का खाद्यान्न देश-विदेश तक पहुंचेगा। श्याम बिहारी गुप्त ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में कोई भी गाय सड़कों पर नजर नहीं आएगी। उन्होंने आंकड़े देते हुए कहा कि प्रदेश में दो करोड़ 86 लाख किसान हैं। जबकि गोवंश की संख्या सिर्फ एक करोड़ 90 लाख है। यदि हर किसान एक गाय पाले तो एक करोड़ से अधिक नई गायों की आवश्यकता होगी। उन्होंने संदेश दिया कि जिसके घर में गाय होगी, वही समृद्ध कहलाएगा और जिसके पास गाय नहीं होगी वही दरिद्र माना जाएगा। दूध, घी, अन्न, फल और सब्जियां ही वास्तविक संपत्ति हैं। बड़ी गाड़ियां और मकान नहीं। उन्होंने चेताया कि अगर घर का एक सदस्य गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गया तो पूरी संपत्ति अस्पताल में खत्म हो सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें