फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फरियादी के मोबाइल टॉवर से नीचे उतरने के बाद जमीन की पैमाइश के लिए डीएम ने सीआरओ की अध्यक्षता में बनाई टीम

फरियादी चंद्रशेखर यादव काफी अनुनय विनय के बाद आखिरकार मोबाइल टॉवर से नीचे उतर आए। इसके बाद डीएम ने उनका मेडिकल चेकअप कराया। डीएम ने जमीन की पैमाइश के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी सतीश कुमार की अध्यक्षता में एक टीम गठित की है। इसमें एसडीएम सदर रामकुमार त्रिपाठी के साथ कानूनगो और लेखपाल को शामिल किया गया है। टीम में सोहावल तहसील का कोई भी कर्मचारी शामिल नहीं किया गया है। यह टीम जमीन की पैमाइश करने के लिए मौके पर रवाना हो गई है। डीएम निखिल टीकाराम ने बताया कि फरियादी की ओर से अधिकारी और कर्मचारियों पर जो आरोप लगाए गए हैं, यदि उनकी पुष्टि होती है तो कार्रवाई की जाएगी। फरियादी ने एसडीएम सोहावल अभिषेक सिंह समेत तहसील के अन्य कर्मचारियों पर आरोप लगाए थे। फरियादी सोहावल तहसील के बरई कला गांव का रहने वाले हैं। अपनी समस्या का समाधान न होने पर शुक्रवार सुबह डीएम कार्यालय के पास स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें