फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला के लिए हुआ भूमि पूजन, अहिरावण के किरदार में होंगे मशहूर अभिनेता रजा मुराद

रामनगरी एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। रामकथा पार्क में अयोध्या की भव्य फिल्मी रामलीला के सातवें संस्करण के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन हुआ। अयोध्या की फिल्मी रामलीला समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी और साधु-संतों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रों के साथ भूमि पूजन हुआ। इस बार रामकथा पार्क में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। 22 सितंबर से दो अक्तूबर तक फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला आयोजित होगी। हर रोज शाम सात बजे से रात 10 बजे तक रामलीला चलेगी। खास बात यह है कि इसका सीधा प्रसारण यूट्यूब समेत कई चैनलों पर किया जाएगा। इस बार रामलीला में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां अहम किरदार निभाएंगी। परशुराम के किरदार में मशहूर एक्टर पुनीत इस्सर नजर आएंगे। रजा मुराद अहिरावण के किरदार में होंगे। राजेश पुरी हनुमान जी की भूमिका निभाएंगे। अवतार गिल जनक बनेंगे। राकेश बेदी विभीषण और रावण की भूमिका मनीष शर्मा निभाएंगे। दिल्ली के कलाकार बनाएंगे 190 फीट लंबा रावण, सीएम योगी को भेजा विशेष आमंत्रण 28 सितंबर से दिल्ली के कलाकार 190 फीट लंबा रावण का पुतला बनाएंगे। इस बार का रावण दहन ऐतिहासिक होगा। रामलीला में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को शामिल होने के लिए विशेष आमंत्रण भेजा गया है। राम की नगरी अयोध्या में एक बार फिर रामायण जीवंत होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें