मेडिकल कॉलेज में चारपाई पर बुजुर्ग मरीज का वीडियो वायरल होने के मामले में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने कहा कि जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। सिक्योरिटी गार्ड पर कार्रवाई के लिए गोरखपुर मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को हटाया जाएगा। परिजन जल्दबाजी में चारपाई में मरीज को वार्ड के अंदर ले गए। 10 स्ट्रेचर मौजूद थे। 10 स्ट्रेचर और पहुंच जाएगा। मामले को संज्ञान में लिया गया है। जो दोषी मिलेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।