फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बीस लाख की हीरे जड़ित चेन मिली, सेवादार ने श्रद्धालु को लौटाई

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन करने आई मुजफ्फरनगर की महिला श्रद्धालु की करीब 20 लाख रुपये कीमत की हीरे जड़ित सोने की चेन सड़क पर पड़ी मिली। मंदिर में सेवादार ध्रुवेश मिश्रा को यह चेन अमावा मंदिर के पास हनुमानगढ़ी जाने वाले मार्ग पर मिली। उन्होंने पीएफसी कार्यालय पहुंचकर चेन मिलने की उद्घोषणा कराई। सूचना पर मुजफ्फरनगर निवासी निर्मला देवी पत्नी स्वर्गीय मोहन कुमार पहुंचीं। पुलिस की पूछताछ और संतुष्टि के बाद चेन उन्हें सौंप दी गई। निर्मला देवी ने बताया कि चेन उनके दिवंगत पति की निशानी थी, इसलिए इसका भावनात्मक महत्व कीमत से कहीं अधिक था। चेन वापस मिलने पर उन्होंने सेवादार का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें