फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बीईओ ने तीन परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

तारुन। खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत कुमार ने बुधवार को तारुन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फखरपुर, जयसिंहमऊ और बालापुर का औचक निरीक्षण किया। सभी विद्यालयों में शिक्षक समय से उपस्थित मिले तथा पठन-पाठन व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। प्राथमिक विद्यालय बालापुर में उन्होंने कक्षा 4 के छात्र-छात्राओं से हिंदी व गणित के प्रश्न पूछे, जिनके सही उत्तर देने पर उनकी सराहना की। कक्षा-1 में बच्चों की अच्छी उपस्थिति पर शिक्षामित्र अजीत यादव की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान बीईओ ने बच्चों को अपना नाम, पिता का नाम और गांव का नाम याद कराने पर जोर देते हुए अभिलेखों में पूरा विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए। शौचालय की खराब स्थिति और कक्षा की टपकती छत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें