फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भाजपा नेता ने सच्चिदानंद पांडे पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप

भाजपा किसान मोर्चा अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य राघवेंद्र प्रताप तिवारी ने सिविल लाइंस स्थित होटल में प्रेसवार्ता कर तथाकथित भाजपा नेता सच्चिदानंद पांडे पर धोखाधड़ी और फ्रॉड के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सच्चिदानंद पांडे के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। पहला मामला 27 जनवरी को अतरौलिया में पांच लाख रुपये हड़पने का दर्ज हुआ, जिसमें तीन लाख रुपये वापस किए गए, जबकि बाकी दो लाख मांगने पर पीड़ित से मारपीट की गई। दूसरा मुकदमा भाजपा आईटी सेल की प्रभारी प्रवेश मिश्रा की ओर से हैदरगंज थाने में फोन पर गाली को लेकर दर्ज कराया गया। तीसरा मुकदमा तीन जून को परमहंसाचार्य की ओर से दो लाख रुपये हड़पने के आरोप में कोतवाली अयोध्या में दर्ज कराया गया। तिवारी ने आरोप लगाया कि सच्चिदानंद पांडे ने खुद को मृत दिखाने के लिए हरदोई में अपनी गाड़ी का फर्जी एक्सीडेंट भी कराया था। उन्होंने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी को ज्ञापन देकर प्रदेश नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस दौरान प्रवेश कुमार मिश्रा, भरत गुप्ता, संतोष यादव व अन्य मौजूद रहे ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें