फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी के मनोनयन पर पूर्व प्रधान संदीप तिवारी ने दलित बस्ती में मनाया जश्न, बांटे लड्डू

भारतीय जनता पार्टी द्वारा अयोध्या के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष के रूप में राधेश्याम त्यागी को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में, पूर्व प्रधान (चरावा) संदीप तिवारी ने अपनी खुशी का इजहार करने के लिए एक अनूठी पहल की। श्री तिवारी ने एक दलित बस्ती में जाकर वहां के निवासियों के बीच जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया और जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी को बधाई दी। इस अवसर पर आयोजित सभा में उपस्थित लोगों ने पार्टी नेतृत्व के फैसले का स्वागत करते हुए राधेश्याम त्यागी के नेतृत्व में पार्टी के और मजबूत होने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम में संदीप तिवारी के साथ मुख्य रूप से भाजपा नेता इंद्रेश गिरी, पूर्व प्रधान रामप्रकाश, राम स्नेही पाल, रामजियावन पाल राजेश भारती, पूर्व बीडीसी फुलेसरा देवी, राम भुवाल भारती, इंद्रदेव तिवारी, बैजनाथ प्रजापति, सीताराम प्रजापति, बबलू प्रजापति, जिया राम मौर्या, विजय शर्मा, मनोज मिश्रा, राजेंद्र यादव सहित तमाम लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें