फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन मजबूत करने का आह्वान

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद प्रेक्षागृह में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया। मुख्य वक्ता विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व सांसद पद्मसेन चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संवाद, संपर्क और समन्वय के मंत्र के साथ बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही भाजपा की जीत का आधार है और कार्यकर्ता प्रत्येक परिवार तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। अयोध्या सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके प्रयासों से भाजपा को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। सम्मेलन में संगठन के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें