फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Ayodhya: टीबी के 200 मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सर्किट हाउस में टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में इलाज करवा रहे टीबी के 200 मरीजों को पोषण पोटली वितरण किया गया। पोषण पोटली में दलिया, मूंगफली, गुड़, चना, सोयाबीन, लैय्या और प्रोटीन पाउडर शामिल है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 460 टीबी के मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। आज उनको पोषण पोटली वितरित की गई है। वहीं, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान ने बताया कि जिन लोगों को दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी, बलगम, बलगम में खून, सीने में दर्द, रात में पसीना आने, भूख कम लगने, वजन कम होने के लक्षण हों तो उनको टीबी हो सकती है। वह तुरंत जांच केंद्र जाएं और अपनी जांच कराएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें