फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Ayodhya: एक घंटे तक फ्लाइट में फंसे रहे अयोध्या के हजयात्री, अचानक दबी ब्रेक तो हुए खौफजदा

गुजरात के अहमदाबाद विमान हादसे के बाद किसी भी फ्लाइट में जरा सी भी दिक्कत होती है तो लोग दहशत आ जाते हैं। यही हाल हुआ जब लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को सउदिया एयरलाइंस की फ्लाइट एसवी 3112 के लैंडिंग के दौरान टायर से धुआं निकलता दिखा। इस विमान में लगभग 250 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। जो सऊदी अरब के जद्दा से लखनऊ पहुंचे थे। इसमें ज्यादातर यात्री हज यात्रा के शामिल थे। इसमें अयोध्या के भी दो हज यात्री शामिल थे। अयोध्या निवासी अब्दुल मन्नान तीन जून को अयोध्या से हजयात्रा पर गए गए थे। 15 जून को सुबह 6:30 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लखनऊ पर उनकी फ्लाइट पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि हम लोगों की फ्लाइट पहुंचने के बाद अचानक से ब्रेक लगाई गई थी। इसके अलावा कोई भी जानकारी हम लोगों को नहीं हो पाई। न ही यह अनुभव हो पाया कि पिछले टायर से धुआं निकल रहा है या किसी तरीके की कोई तकनीकी खराबी आई है। लगभग एक घंटे तक हम लोग फ्लाइट में ही रहे। एक घंटे बाद फ्लाइट में केबिन लगाया गया तब हम लोगों को फ्लाइट से उतारा गया। इसके बाद हम लोग अपने-अपने घरों को चले आए। हज यात्री अब्दुल मन्नान ने कहा कि हम लोगों को किसी भी तरीके की कोई घटना की जानकारी नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि हमारी सउदिया से भारत तक की यात्रा बहुत ही अच्छी थी। किसी तरीके की कोई और असुविधा नहीं हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें