तारुन। बराव में पुलिस ने टीम ने मंगलवार शाम अभियान चलाकर 25 क्विंटल लहन नष्ट कराया। सरसो के खेत मे बड़े बड़े बड़े-बड़े प्लास्टिक के डब्बे में लहन भिगोकर रखा गया था। थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को अवैध शराब के अड्डे बराव में छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में 25 क्विंटल से अधिक लहन नष्ट किया गया। शराब रखने की पीपे भी तोड़े गए। अभियान में इंस्पेक्टर क्राइम शशिकांत यादव, उपनिरीक्षक मुन्नीलाल, रवि शर्मा, उमेश, संतराम ,गंभीर सिंह सोनू यादव सहित पुलिस फोर्स रही।