अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बरवा गांव अंतर्गत बरवा झील स्थित खेत में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। लेकिन तब तक एक किसान का एक बीघा गेहूं की फसल जल गया। ग्राम पंचायत बरवा अंतर्गत बरवा झील में दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए ट्रैक्टर रोटावेटर आदि से आस पास के फसलों की जुताई कर दिया जिससे आग बढ़ने नहीं पाई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने सक्रिय होकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई लेकिन तब तक बरवा का निवासी राम नवल कोरी का करीब एक बीघा गेहूं का फसल जल गया।