फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या पहुंचे दिनेश शर्मा, विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- सनातन को बदनाम कर रहे

अयोध्या पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष सनातन को बदनाम करने का कोई अवसर नहीं छोड़ता। भाजपा का सिद्धांत है कि दोषी का संरक्षण नहीं और निर्दोष का अपमान नहीं। उन्होंने कहा कि साधु-संतों को लफंगा कहना उचित नहीं है। हमारे लिए साधु-संत देवतुल्य हैं और उनके नेतृत्व में हम सनातन की ध्वजा फहराते हैं। उन्होंने लोकसभा में साधु का वेश धारण करने वाले पप्पू यादव का जिक्र करते हुए कहा कि रामजी की तस्वीर को जमीन पर छुआने जैसी घटनाएं सनातन आस्था का अपमान हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता को जनता समझ रही है। रामलला के अस्तित्व को नकारने वाले अभी शिव मंदिर बनायेंगें और बड़ी बात नहीं है कि वह सपरिवार दर्शन करने आयें। इनसे इनके योगदान को पूछें कि राममंदिर पर सवार खड़े करने वाले लोगों का राम मंदिर के इतिहास में क्या योगदान है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें