कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की दान राशि में गड़बड़ी मामले में बड़े लोगों को बचाने के लिए छोटों को मोहरा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच के लिए जो एसआईटी टीम बनाई गई है उसमें लखनऊ के कमिश्नर विश्वास पंत को बनाया गया । जो ख़ुद महाकुंभ के भगदड़ में सम्मलित है। उन्हें जांच कमेटी का हिस्सा बना कर जांच को संशय में डाल दिया है। ऐसे में कैसे निष्पक्ष जांच होगी?